👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद हापुड़ की एक बैठक हापुड़ में सम्पन्न हुई, जिसका शुभारंभ परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा छात्रों की समस्याओं को हल कराने में सहयोग करने को कहा। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि प्रत्येक कालेज में परिसर की शाखा गठित की जाए और छात्रों को परिसर का सदस्य बनाया जाए। इस मौके पर जिला प्रचारक राजन, मेरठ विभाग संगठन मंत्री सनी ठाकुर, प्रांत सहमंत्री क्षमा पंडित तथा विभाग सहसंयोजक कार्तिक गौड आदि उपस्थित थे।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626



























