हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्यार्थी परिषद हापुड़ ने एस.एस.वी कॉलेज हापुड़ में बी ए, बी एससी, बीकॉम की सभी सीटों को बढ़ाने की मांग की है और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया है। परिषद के जिला संयोजक कार्तिक गौड ने बताया कि एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है जिसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं लेकिन इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में अधिक छात्र- छात्रा बीए ,बी.एससी, बीकॉम दाखिला लेने के लिए इच्छुक हैं परंतु इस वर्ष छात्र छात्राओं को दाखिला लेने का सपना अधर में दिखाई देता है।परिषद की मांग है कि विद्यालय तंत्र बीएससी,बीए,बीकॉम में प्रत्येक कक्षा में 33 % सीट बढ़ाने को लेकर विवि से बातचीत कर इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































