
👁 174 views Views
‘हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान’ के छटवें चरण के अंतर्गत ‘दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़’ की कक्षा नौवीं की छात्रा परिधि गोयल को एक दिन के लिए “प्रधानाचार्या” के रूप में नियुक्त किया गया ।
जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ. श्वेता के मार्गदर्शन में छात्रा परिधि गोयल ने प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी की कुर्सी पर बैठकर उनकी कार्य प्रणाली को समझते हुए जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। छात्रा ने आगामी सत्र के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और उस गौरवमयी अनुभव को अपने सहपाठियों के साथ सांझा किया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706































