हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की एक छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस ने अनु सिहाग पीजीपी मेडिसियन, अंकिता चौधरी, मोहित अग्रवाल, नवनीत त्यागी और सार्थक सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित का कहना है कि पांचों उसे रैगिंग के नाम पर परेशान कर रहे थे. आरोपी छात्र शराब पिलाने का दबाव बना रहे थे और फोन पर अभद्रता कर रहे थे.
बता दें कि मूल रूप से झारखंड की रहने वाली छात्रा फिलहाल पिलखुवा में कॉलेज के पास एक सोसाइटी में रह रही है जिसका आरोप है कि आरोपी पिछले पांच महीनों से उसे परेशान कर रहे थे जिन्होंने मंगलवार की रात 8:05 पर पीड़ित छात्रा के फ्लैट के नीचे आकर उसका हाथ मरोड़ा, कपड़े फाड़े और सिर दीवार में देकर मारा. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसकी एक न सुनी और उसमें थप्पड़ भी मारे. सभी ने मिलकर उसे गाड़ी में घसीटा. पीड़ित का कहना है कि सभी पार्टी करवाओ और दारु पिलाओ बोल रहे थे. पीड़ित ने इसी दौरान एक छात्र पर रैगिंग का आरोप भी लगाया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
एफआईआर के अनुसार पीड़ित का कहना है कि यदि मानसिक, शारीरिक या दुर्घटना उसके साथ होती है तो उसके जिम्मेदार यह सभी पांच छात्र होंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

































