हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने गढ़मुक्तेश्वर थानान्तर्गत नयागांव भगवन्तपुरा, पुढेनी की मड़ैया, शेर कृष्णा की मड़ैया, चक की मड़ैया के जंगलों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई। टीम ने दो स्थानों पर 12 गड्ढों से कुल 3500 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही 60 लीटर कच्ची शराब को कब्जे में लिया गया। इसके अतिरिक्त काकाठेर की मड़ैया गाँव में टीम द्वारा दबिश कार्यवाही में एक अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























