हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट मंगलवार को जनपद हापुड़ पहुंचे। बागपत से हापुड़ पहुंचे टिकैट ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान करते हुए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही। हापुड़ पहुंचे किसान नेता टिकैट का कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
बता दें कि मंगलवार को किसान नेता राकेश टिकैट बागपत से जनपद हापुड़ पहुंचे जहां जनपद के सिंभावली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकैट हापुड़ आए। इस दौरान हापुड़ के ततारपुर चौराहे पर किसान कैटल फीड केशव अग्रवाल की दुकान तथा काली नदी पर राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। किसान नेता ने इस दौरान भारत बंद का आह्वान किया। इस मौके पर कुशलपाल आर्य, हरेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, उदयवीर मुखिया, परमजीत, वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष , एकलव्य सहारा, भगतराम, हरवीर, टेनपाल, स्याम सिंह, यशवीर सिंह, बाबू उर्फ विक्रांत, अनुज, सुनील, केशव अग्रवाल, गुड्डू, सुनील, पप्पू सिवाल, सुंदरपाल, महेष्पाल, रायसिंह आदि मौजूद रहे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























