
हापुड़ में शराब के धंधेबाजों का मजबूत नेटवर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आए दिन शराब के पव्वों के साथ धंधेबाजों के पकड़े जाने का क्रम एक ऐसे संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है कि जो धंधेबाजों के सहारे जनपद के ग्रामीणों तथा पिछड़ी बस्तियों में चोरी-छिपे शराब के बिक्री को बढ़ावा दे रहा है, जिस वजह से राजस्व का तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। इस नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।
जनपद के थाना हाफिजपुर पुलिस ने शराब के दो धंधेबाजों को पकड़ कर 38 पव्वे देशी शराब के बरामद किए है। आरोपी कासिमपुरा हापुड़ के मौहम्मद अफजाल से 20 पव्वे तथा सादिकपुर के संजय से 18 पव्वे शराब के बरामद किए है। अफजाल तो मजदूरी करता है परंतु रोजगार न मिलने पर वह सप्लायर्स के सम्पर्क में आ गया और शराब बेचने लगा।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012
























