👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डेंगू से बचाव के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अब लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग ना तो घबराएं और ना ही अफवाहों पर ध्यान दें। सरकार ने पूरी व्यवस्था की हुई है। सभी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि डेंगू इत्यादि के रोगियों का अच्छा उपचार किया जाए। जरूरत पड़े तो रोगियों के लिए अलग से वार्ड भी बनाया जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में पहले ही पर्याप्त मात्रा में दवा भेजी जा चुकी है। प्लेटलेट्स और खून की भी कमी नहीं है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116


























