हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसान मजदूर संगठन जनपद हापुड़ के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं के हल की मांग की।
संगठन की ओर से आशु तोमर, ब्रह्म सिहं राणा, समरवीर सिंह, देवेंद्र सिसौदिया, ठा.हेम सिंह, ललित राणा आदि सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन किया। किसानों ने सात सूत्री एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रुपम को दिया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि चुनावी वायदे के अनुसार सरकार किसानों को सिंचाई हेतु बिजली फ्री करे। गन्ने के बकाया का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। ग्रामीण इलाकों मे तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाए।
Very excited to share selection of our student – Saurabh Saini with both Infosys and Wipro.

































