हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : तमिलनाडु के तंजावुर में बारहवीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। आरोप है कि छात्रा को धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा था जिसके चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मामले में एक ज्ञापन सोमवार को एसपी हापुड़ को दिया।
17 साल की छात्रा तमिलनाडु के सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नाम के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थी जिसने हॉस्टल की वार्डन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस वार्डन को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं एबीवीपी हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस संबंध में तमिलनाडु के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसपी हापुड़ सर्वेश मिश्र को सौंपा और मामले में जांच की मांग की। इस दौरान प्रांत सह मंत्री शमा शर्मा, आकाश शर्मा, धर्मेंद्र, देवांश ठाकुर, तुषार भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं




























