हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि किसी ने गंगा में मूर्ति विसर्जित की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के आदेश है कि गंगा में मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्त गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें गंगा में विसर्जित करते हैं। वहीं कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं जहां दुर्गा मां की प्रतिमाओं को जगह-जगह स्थापित किया जाता है और पूजन के पश्चात मूर्ति गंगा में विसर्जित की जाती है। एनजीटी के आदेश हैं कि मूर्ति विसर्जन गंगा में नहीं होगा। आदेशों का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया हुआ है और पुलिस-प्रशासन ने विसर्जन के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी है। जल्द ही जमीन को चिन्हित किया जाएगा।




























