आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कड़ी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने सर्कल के तीनों थानों में लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डालता है या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गढ़ सीओ ने कहा कि सभी आपस में भाईचारा और सौहार्द बनाकर रखें।
आपको बता दें कि जनपद की पुलिस अलर्ट मोड पर है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने मंगलवार को तीनों थानों में पीस कमेटी की बैठक की और सभी से मिलजुल कर रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, अफवाहों पर ध्यान ना दें। यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डालता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































