
नकली कीट नाशक दवा विक्रेताओ पर कठोर कार्रवाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एक किसान प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कृषि अधिकारी से भेंट कर नकली कीट नाशक दवा विक्रताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है और किसानो ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने बताया कि जनपद हापुड़ में प्राइवेट कंपनियों की नकली पैकेट और पैकेजिंग बरामद हुए थे जिन पर FIR भी दर्ज की गई थी, इस कार्रवाई में मिली दवाइयां बायर रिजेन्ट और एफएमसी फटेरा के नमूनों की लैब रिपोर्ट भी फैल आई है।इस विषय में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।किसानो की मांग है यदि संदिग्ध उत्पादक/दवाई वाली कंपनी नकली दवाइयों पर रोकथाम नहीं लगती है तो ऐसी कंपनीयों की संदिग्ध दवाइयों की बिक्री प्रतिबंधित की जाए, जिससे कृषक हित में नकली दवाइयां पर रोकथाम लगे।
नकली दवाई बेचने वालों के साथ-साथ ऐसी कम्पनियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए।
अगर खेती में नकली दवाइयां पर रोकथाम ना होने पर ऐसी कंपनियों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाए गा।साथ में राजेंद्र गुर्जर, कटार सिंह, राधेलाल त्यागी, मोनू त्यागी, अनिल हूण, लीले प्रधान आदि।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























