गुंडों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई से यूपी में निवेश बढ़ा और व्यापार सुदृढ़ हुआ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने शनिवार को हापुड में कहा कि गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से सूबे में निवेश का मार्ग खुला है और व्यापार सुदृढ़ हुआ है।सूबे में डबल इंजन की सरकार की कार्यप्रणाली की हर कोई प्रशंसा कर रहा है और सरकार की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वीनित शारदा ने हापुड़ के प्रमुख व्यापार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यापार की स्थिति उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ होती जा रही है क्योंकि केंद्र सरकार की लाभ नीतियां व्यापार को बहुत लाभ दे रही है बिना गारंटी के 10 लाख रुपए का लोन कौशल विकास योजना मशीनों के लिए लोन देश में चारों ओर बन रही सड़कें जिससे व्यापार में लगने वाला समय काम हो चुका है।व्यापारी की उत्पादन क्षमता बढ़ गई है और माल पहुंचाने का समय घट चुका है अब 4 घंटे में पहुंचने वाला माल मात्र 1 घंटे में पहुंच जाता है जिस प्रकार पहले दिल्ली जाने में चार-चार घंटे का समय लगता था अब मात्र 1 घंटे में व्यापारी व आम आदमी दिल्ली पहुंच सकता है वहां से अपना माल ला भी सकता है और वहां अपना माल ले जा भी सकता है ।स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के दिमाग का ऑपरेशन कराकर उसकी गंगाजल से धुलाई करनी चाहिए और यदि स्वामी प्रसाद मौर्य या अखिलेश यादव इस बयान पर जो कि उन्होंने दीपावली पर मां लक्ष्मी के संबंध में दिया उसे पर माफी नहीं मांगते हैं तो यह बयान अखिलेश यादव का बयान समझ जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के समय में व्यापारी सुरक्षित नहीं था, रंगदारी चौथ वसूली, अपहरण, हत्या व डकैती आए दिन होती थी। अब उत्तर प्रदेश में यह ग्राफ बहुत कम रह गया है। इस अवसर पर ललित अग्रवाल छावनी वाले, नरेंद्र गोयल, राजेश गौतम, अनिल गोयल, जगदीश प्रधान, सोनू बंसल, सुरेश ठेकेदार, विजय अग्रवाल ,हरेंद्र कौशिक, राजीव गोयल, सुनील पॉपी, मनोज गोयल, मनित अग्रवाल, मोहन सिंह आदि व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























