👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक बारासिंघा कुत्तों के हमले से लहूलुहान हो गया जो कि जंगल से दौड़ता हुआ शहर की आबादी के बीच में आ गया। इसके पश्चात भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह गब्बर के घर में बारासिंघा घुस गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल बारासिंघा का पीछा कर रहे आवारा कुत्तों के झुंड से उसे छुड़ाया और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों ने विभाग को बारासिंघा सौंप दिया जिसका उपचार जारी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































