👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला पहुंचाया गया जिससे यह पशु किसानों की फसल को चौपट ना करें। बता दें कि यह आवारा पशु किसानों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं जो किसानों की खड़ी फसल को लगातार नष्ट कर रहे हैं।
बाबूगढ़ क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को शुक्रवार को पकड़कर ग्रामीणों की मदद से भटेल गौशाला पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य आवारा पशुओं से ग्रामीणों की फसल को होने वाले नुकसान को रोकना है।

























