
आवारा पशुओं को पकड़कर प्लॉट में बंद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव श्यामपुर में बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेसहारा पशुओं को पकड़कर गांव के ही एक प्लॉट में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि इन पशुओं को गांव से लेकर नहीं जाते तो शनिवार को इन पशुओं को ब्लॉक में बंद कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को आवारा पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को एक प्लॉट में बंद कर दिया और अपना गुस्सा जाहिर किया जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा गया तो वह आवारा पशुओं को ब्लॉक में बंद कर देंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























