हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वृंदावन के कथावाचक श्री श्याम बिहारी शरण जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं से कहा कि संत समाज भारतीय व सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटा है। कथा श्रवण के बाद लोग अपने जीवन में कितना बदलाव लाते हैं, यह उनके ऊपर निर्भर करता है।
हापुड़ के कुछ श्रद्धालुओं द्वारा पापड़ वाली गली के नए शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाते हुए कहा कि यह लीला अमीर गरीब के भेद को मिटाने का संदेश देती है। दीन दुखियों और साथियों की मदद से ही आनंद की अनुभूति होती है और आनंद ही परमात्मा है।
समाजसेवी राजेश वर्मा लल्लू, आशीष शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रवीण अग्रवाल आदि ने कथा वाचक का कथा स्थल पर प्रवेश करते ही पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
































