हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्थानीय निकायों में सफाई कार्य की ठेका प्रथा को समाप्त करने तथा सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की मांग को शुक्रवार को हापुड़ में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने उपजिलाधिकारी विवेक यादव को कलैक्ट्रेट पर एक ज्ञापन दिया।
संगठन के जिला संयोजक दीप चंद्रा, कीर्ति कुमार, ललित कुमार, विनय, सुमित आदि कलैक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ग्यारह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया। संगठन की प्रमुख मांग है कि स्थानीय निकायों में सफाई कार्य के लिए ठेका प्रथा बंद हो गई और सफाई कार्य हेतु सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की जाएं। निजी शिक्षण संस्थानों में सफाई कर्मचारियों के बच्चों के प्रवेश हेतु आरक्षण की व्यवस्था की जाए। सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं आदि।
Very excited to share selection of our student Sumit Chauhan at Alembic Pharmaceuticals
www.sanskareducationalgroup.ac.in






























