हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सादकपुरा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामला शनिवार की रात का है जब हापुड़ के चंडी मंदिर के पास स्थित पुस्तकालय के बराबर वाली गली में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
























