हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों द्वारा घर में घुसकर पथराव का मामला सामने आया है जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच की जा रही है।
बहादुरगढ़ निवासी निशा पुत्री शाबिर अली ने थाने में तहरीर दी है जिसके अनुसार बहादुरगढ़ के ही तीन लोग रविवार को उसके घर में दोपहर लगभग 3:30 बजे आ धमके और मार पिटाई की। इसी बीच निशा का भाई उसे बचाने आया तो उसके साथ भी दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिससे पीड़िता और उसका भाई घायल हो गया। निशा के साथ मौके पर मौजूद उसके भाई कामिल को भी चोटें आई हैं जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
































