हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में रविवार की रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद ने पथराव का रूप ले लिया. इसी दौरान कुछ पत्थर दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में भी गिरने लगे. ऐसे में दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हालातों को काबू में किया और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान लगभग पांच लोग घायल हो गए. इस दौरान पुलिस ने कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जहां विवाद ने पथराव का रूप ले लिया. पथराव के दौरान कुछ पत्थर दूसरे समुदाय के घरों में भी गिरे तो मामला बढ़ते देख देर ना लगी. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225





























