हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव देहरा के ग्राम प्रधान के बेटे, पति और ड्राइवर पर कुछ दबंगों ने पथराव कर दिया. इस दौरान ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामले में 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से 15 नामजद हैं.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























