
बहादुरगढ़ में किश्त रुपयों को लेकर दो पक्षों में पथराव, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में किश्त के रुपयों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला किश्त के रुपयों को लेकर बताया जा रहा है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
बताया जा रहा है कि किश्त के रुपयों को लेकर दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। गांव में दहशत की स्थिति बन गई। पत्थराव के दौरान दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने हालातों को संभाला और घायलों को उपचार में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। गांव में पुलिस बल तैनात है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867































