हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक व्यवसायी के ठिकाने से धान चोरी करने के आरोप में किसान नेत्री व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मां-बेटे के कब्जे से 9 बोरी धान तथा चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस रात्रि में गश्त पर थी कि पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोक लिया। कार में नौ बोरी धान भरा था। पुलिस ने आरोपी किसान महिला नेत्री विनीता चौधरी व उसके बेटे शिवम उर्फ हनी को दबोच लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला राज नगर के निवासी है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह धान, दिल्ली, मुरादाबाद हाईवे पर स्थित धान मंडी में एक व्यापारी की दुकान के बाहर से चोरी की थी.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























