👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम ने थाने के मु0अ0सं0 09/2022 धारा 392,411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए तीन बदमाशों को ददायरा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी 01 पीली धातु की चैन, 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, 02 अवैध छुरी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी गांव चितोली का हरेंद्र, खड़खड़ी का मोनू व पटना मुरादपुर का कमल सिंह है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।




























