हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोहा व्यापारी और भाजपा नेता सुनील गर्ग की दुकान से चोरों ने नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। दुकान में कूमल कर घुसे चोरों ने नकदी और पीतल की दो मूर्तियां तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह व्यापारी जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके पश्चात पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि पड़ोस के निर्मानेधीन अहाते से सीढ़ी लगाकर चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए और नकदी, दो पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























