दिल्ली से चोरी गई कार बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली चोरी गई हुंडई कार को धौलाना पुलिस ने बरामद की है। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस निधावली नहर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए रोक लिया।पूछताछ पर पता चला कि जिस कार में वह सवार है वह कार चोरी की है।पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई आई-10 कार व तमंचा,कारतूस बरामद किया है।आरोपी पूर्वी दिल्ली के मंडावली का अली मुर्तजा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























