घेर की दीवार तोड़कर चुराई भैंस
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में चोरों ने किसान के घेर में बंधी भैंस को चुरा लिया और फरार हो गए। मंगलवार की तड़के जब ग्रामीणों की आंख खुली तो देखा कि घर की दीवार टूटी हुई थी और भैंस गायब थी जिसने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि राजेंद्र उर्फ लीले पुत्र कृपाल सिंह दिल्ली स्थित एमसीडी में नौकरी करते हैं जो कि गांव कनिया कल्याणपुर के रहने वाले हैं। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि सोमवार की देर रात उनकी भैंस घर में बंधी हुई थी। यह घेर घर के पास ही स्थित है जहां से चोर सोमवार की देर रात आए और दीवार तोड़कर घर में दाखिल हुए जिन्होंने भैंस को चुरा लिया। मंगलवार की तड़के जब राजेंद्र की आंख खुली तो वह घेर में पहुंचे तो देखा कि वहां बंधी भैंस गायब थी जिसे चोरों ने चोरी कर लिया जिसने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























