गेहूं बाजार में स्टाकिस्ट हुआ हावी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में गेहूं का स्टाकिस्ट हावी है जिस कारण हापुड़ मंडी में गेहूं का दाम सरकारी समर्थन मूल्य से करीब 80-100 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचा है और सरकारी क्रय केंद्रों पर नाममात्र का गेहूं पहुंच रहा है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। गेहूं को स्टाकिस्ट के अलावा आटा मिल, आटा चक्की व उपभोक्ता भी ले रहा है। स्टाकिस्ट का मन तेजी मे है जिसे भांप कर किसान मंडी में जरुरत के अनुसार ही गेहूं बेच रहा है।
जनपद हापुड़ के अंतर्गत व जनपद हापुड़ की सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों गेहूं की कटाई पूर्ण यौवन पर है और बताते हैं कि 10-15 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जो कटाई का इंतजार कर रही है। हापुड़, पिलखुवा, सिम्भावली, गुलावठी, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, खरखौदा आदि में गेहूं का दाम खुलेबाजार में 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है। जरुरुतमंदों से अधिक गेहूं स्टाकिस्ट ले रहा है। स्टाकिस्ट की सोच है कि इन दामों में गेहूं का स्टाक करने में कोई बुराई नहीं है। इन स्टाकिस्टों का भी गैंग है, जो हापुड़ सहित गुलावठी व गढ़मुक्तेश्वर के गोदामों का गेहूं का स्टाक कर रहा है। इन स्टाकिस्टों में ऐसे काली कमाई वाले भी शामिल है, जिनका गेहूं के व्यापार से दूर-दूर तक का भी नाता नहीं है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























