👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव सांवई में बुधवार को पांच अजगर निकलने से हड़कंच मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से एक अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की जबकि चार की तलाश जारी है। बता दें कि गांव में किसान ने खेतों में पांच अजगर को देखा जिससे उसके होश उड़ गए। गांव में अजगर निकलने की सूचना आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब आठ फीट के अजगर को पकड़ने मे सफलता हासिल की। अभी भी चार अजगरों की तलाश जारी है। अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मचा है।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949






























