हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामगढ़ी में एक नाला गंदगी का नया अड्डा बन गया है. आसपास रह रहे लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है. यहां से गुजरने वाले लोगों का आना-जाना भी आसान नहीं है. रामगढ़ी का यह नाला विकास को चुनौती दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे दिन यहाँ दुर्गंध आती है जिससे उनके घर आना जाना कोई पसंद नहीं करता. हालात इतने बदतर है कि नाले में कोई कुछ भी फेंक देता है. हाल ही में कुत्ते का शव नाले में देखा गया जिससे अन्य कुत्ते नोच कर खाते हुए दिखाई दिए. इस भयानक तस्वीर और बदबू से स्थानीय लोगों ने निजात दिलाने की मांग की है. ऐसा लग रहा है कि सिर्फ कागजों में ही सफाई अभियान जारी है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















