हापुड़ में तहसील चौराहे के पास खुलेआम चले लाठी-डंडे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित पीटर इंग्लैंड के शोरूम के बाहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर गली-ग्लोज हुआ, लात-घूंसे व लाठी-डंडे भी चले। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दृश्य को देखकर कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हापुड़ के तहसील चौराहे के पास स्थित पीटर इंग्लैंड के शोरूम के बाहर गुरुवार की शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ जिसने मार पिटाई का रूप ले लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आपको बता दें कि तहसील चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वहीं पास में हापुड़ कोतवाली भी है। ऐसे में इस तरह खुलेआम दबंगई दिखाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित






























