मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बेचने वालों को STF ने कोर्ट में किया पेश












हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): एसटीएफ लखनऊ ने पुलिस बल के साथ पिलखुवा स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी में छापामार कार्रवाई की और फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रपत्र तैयार कर बेचने के मामले का खुलासा किया। टीम ने मौके से चांसलर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ पिलखुवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सभी आरोपियों का रविवार को मेडिकल कराया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय फर्जी मार्कशीट, फर्जी डिग्री का अड्डा बन चुका है। शनिवार को लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम ने छापामार कार्रवाई कर मोनाड विश्वविद्यालय से 1,372 फर्जी मार्कशीट व डिग्री 262 फर्जी प्रोविजनल व माइग्रेशन, 14 मोबाइल फोन, एक आईपैड, 7 लैपटॉप, 6,54,800 नकद, सर्वर संबंधित 26 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराकर उन्हें जेल भेज दिया है।
चांसलर समेत 10 गिरफ्तार:
पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ लखनऊ निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला की तहरीर के आधार पर मोनाड विश्वविद्यालय के चांसलर विजेंद्र सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह हुड्डा पुत्र सुरेश पाल निवासी सिल्वर पुरी कंकरखेड़ा मेरठ, संदीप कुमार उर्फ संदीप शेरावत पुत्र विजेंद्र कुमार सिंह निवासी गांव चीरवाड़ी थाना चांद हट पलवल हरियाणा, मुकेश ठाकुर पुत्र प्रधान सिंह ठाकुर निवासी कटवारिया सराय नई दिल्ली, अनिल बत्रा पुत्र ज्ञानचंद निवासी सेक्टर 47 नोएडा सेक्टर 49 गौतम बुद्ध नगर, नितिन कुमार सिंह पुत्र यशवीर सिंह निवासी आनंद लोक रुड़की रोड कंकरखेड़ा मेरठ, गौरव शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा निवासी रोशनपुर डार्ली रुड़की रोड नियर मोदीपुरम कंकरखेड़ा मेरठ, सनी कश्यप पुत्र टीटू सिंह निवासी गली नंबर 3 एसएसवी इंटर कॉलेज के पास अर्जुन नगर हापुड़, इमरान पुत्र शरीफ अहमद खान निवासी रेलवे रोड हापुड़, कुलदीप पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गांव बलवंत नगर गुलावठी जिला बुलंदशहर और विपुल तालियां पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कोठी सटक अली हापुड़ को गिरफ्तार किया है।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!