हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एकेपी डिग्री कॉलेज में बुधवार को आशु लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था भारतवर्ष के स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने वाली किसी एक स्त्री का परिचय दें। स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों ही श्रेणी की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। प्रतियोगिता समाप्ति पर निर्णायक मंडल की सदस्या डॉक्टर सर्वेश एवं डॉ रश्मि ने प्रथम दीप्ति चौधरी, द्वितीय कुमारी आंचल एवं तृतीय कुमारी सना परवीन, प्रोत्साहन पुरस्कार कुमारी कोमोनिका को दिए जाने की घोषणा की। प्रतियोगिता के आयोजन में साहित्य सांस्कृतिक परिषद की सदस्या डॉक्टर करुणा गुप्ता, अंग्रेजी विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर शुक्ला कौशिक तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ साधना तोमर उपस्थित रही। प्राचार्या ने आशु लेखन की उपयोगिता, महत्व एवं तकनीक पर प्रकाश डाला तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया।




























