👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कुचेसर रोड चौपला से एक ग्रामीण को 18 पव्वे देशी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि गांव मौहम्मदपुर आजमपुर का जमील शराब लेकर जा रहा था कि पुलिस ने मुखबिर को इशारे पर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक थैले में 18 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी-छिपे शराब बेचना स्वीकार किया है।




























