हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिक्षा के मंदिर को चोरों ने बनाया अपना निशाना। आपको बता दें पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालिका) का ताला तोड़कर हजारों रुपए की कीमत का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। बता दे कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अष्टक ने पिलखुवा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि चोर विद्यालय का ताला तोड़कर कमरे में रखें गेहूं के कट्टे, रसोई के बर्तन दीवार घड़ी समेत हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं पुलिस ने प्रधानाध्यापक अशरफ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























