नशे से दूर रहे व मेले में बुराई को त्याग कर जाएं: राकेश टिकैट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। राकेश टिकैट मेले में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी में जोश भर गया। मेले में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कार्तिक मेले में आने वाले सभी लोग गलत चीजों को त्याग कर यहां से जाएं। गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं तो नशे से दूर रहे। किसान यहां बुराई को त्याग कर जाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पहले खाप पंचायत होती थी जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, नशे और पर्यावरण आदि को लेकर बैठक होती थी। अब जल्द ही संगठन भी गोष्ठियों का आयोजन करेगा जहां किसानों की समस्याओं को जाना जा सके। राकेश टिकैट ने कहा कि मेले का मतलब मेल मिलाप करना होता है जहां लोग परस्पर मिलते हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद आदि उपस्थित रहे।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























