शहीद सिपाही राजपाल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण,दी श्रध्दांजलि
हापुड, वि.(ehapurnews.com):सिपाही शहीद राजपाल सिंह 15 पंजाब प्रथम पटियाला पंजाब रेजीमेंट ने 3 दिसंबर 1971 को भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना के खिलाप की गई कारवाई में हुसैनीवाला बॉर्डर पर सतलुज नदी के दूसरे तट पर लड़ते हुए अपना बलिदान दिया। सिपाही शहीद राजपाल सिंह की देह ना मिलने के कारण इनको मिसिंग करार दिया गया। और इस युद्ध में कारवाई के लिए इनकी पूरी पलटन को थिएटर ओनर ऑफ़ पंजाब से सम्मानित किया गया। सिपाही शहीद राजपाल सिंह का परिवार के पास कोई फोटों भी नही था। काफी प्रयास करने के बाद co 15 पंजाब के द्वारा इनका एक फोटो सन 2014 में उपलब्ध करवाया गया जो की हुसेनीवाल बार्डर पर सभी सहीदो के बीच लगा हूवा है। भारतीय सेना और सरकार के द्वारा शहीद सिपाही के परिवार की कोई मूर्ति या शहीद स्मारक नहीं बनवाया गया। अब 52 साल के बाद शहीद के भतीजे सरदार बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ अधीन शिरोमनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने परिवार के सहयोग से सिपाही शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा स्थापित कारवाई। जिसका अनावरण 12 फरवरी को लेफ्टीनेंट जनरल अमोलक जीत सिंह एवीएसएम वी एस एम मेजर जनरल जे आर भाटी एसएम वीएसएम श्री राजन छिब्बर सलाहकार आंध्र प्रदेश सरकार एवं कर्नल टीपी त्यागी वीर चक्र एवं 15 पंजाब यूनिट के अफसरों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर मिलकर सामूहिक रूप में किया। जिसमे आसपास के सभी गणमान्य नागरिक एवं सिपाही शहीद राजपाल सिंह के रिश्तेदार वा परिजन उपस्थित रहे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के जाप एवं गुरबाणी का कीर्तन करवाया गया। अरदास में सभी ग्राम वासी एवं समस्त छेत्र के सामाजिक राजनीतिक धार्मिक व्यक्ति शामिल रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































