
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला बुधवार को हापुड़ पहुंची जहाँ उन्होंने महिला थाने का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिला के साथ थाने आने वाले बच्चों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाए और परिवारों को तोड़ने से बचाया जाए। इसके लिए जरूरी है उनकी सफल कॉउंसलिंग की जाए।

डॉ. मीनाक्षी भराला महिला थाने में स्थित महिला हेल्थ डेस्क पहुंची जहां उन्होंने रजिस्टर आदि जांचा। 1090 का रजिस्टर भी देखा और फरियादियों की फरियाद सुन उन्हें समझाया। महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक कमरे के गेट को ठीक करने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने महिला थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर के अंदर व बाहर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि यहां आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए जल्द योजना तैयार कर उसे अमली-जामा पहनाया जाए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने महिलाओं को समझाया कि सफल काउंसलिंग के माध्यम से घरों को जोड़ा जा सकता है।
थाने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने स्कूल का औचक निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने स्वयं भोजन चैक कर बच्चों को दिए जा रहे भोजन की जांच की और बिना यूनिफार्म स्कूल पहुंच रहे छात्रों से यूनिफार्म पहन कर आने के लिए कहा। इसी के साथ उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर स्कूल परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































