हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 से सम्मानित डा. रेणु देवी का रविवार को संजय विहार कॉलोनी में महिला व बालिकाओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। डॉ रेनू देवी राज्य अध्यापक पुरस्कार ग्रहण करने के बाद जैसे ही संजय विहार कॉलोनी आवास पर पहुंची तो महिलाओं के बालिकाओं ने उन्हें घेर लिया और हर्ष व्यक्त किया। महिलाओं ने मालाएं पहनाकर कहा कि आज कॉलोनी के लोगों का माथा गर्व से ऊंचा हो गया है। डॉ रेनू देवी ने इस अपार स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।
रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…
Read more






















