हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल होने नरेंद्र कश्यप ऐसे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार है, जो एक सात जनपद हापुड़ व गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं और प्रदेश के दोनों सदनों (विधानसभा व विधान) परिषद के सदस्य नहीं है। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए किए गए कार्यो व सक्रियता का इनाम मिला है।
प्रदेश राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप वर्ष-2010 से वर्ष-2016 तक बसपा के राज्य सभा सदस्य रहे है और गत प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हुए और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में उन्हें कश्यप समाज को एक मंच पर लाने का दायित्व सौंपा और उन्होंने प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जिसके सकारात्मक परिणाम सामने दिखाई दिए।
प्रदेश राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का हापुड़ से गहरा नाता है और वह जनपद हापुड़ के गांव सरावनी के रहने वाले है और शाहपुर जट्ट में उनका व्यापारिक प्रतिष्ठान क्रैशर है। फिलहाल गाजियाबाद में आवास है।
Ncert की किताबों पर 30% की छूटः 9457100571, 9528182700

सरस्वती ग्रुप से अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में प्रधान पद हेतु मैदान में





























