
स्टेट जीएसटी ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर से होगी भिड़ंत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हापुड़ टैक्स T-20 क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में स्टेट जीएसटी टीम ने रोमांचक मैच में सेंट्रल जीएसटी को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहाँ उसका मुकाबला अब आयकर विभाग की टीम से होगा।
स्टेट जीएसटी के कप्तान विवेक उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। सेंट्रल जीएसटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लोकेन्द्र सिंह ने 23 रन तथा पवनीश सिरोही ने 28 रन का योगदान दिया।
स्टेट जीएसटी के गेंदबाज डॉ. हरित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ मात्र 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेट जीएसटी टीम ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज भानु प्रताप और डॉ. हरित कुमार ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए क्रमशः 33 और 34 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सेंट्रल जीएसटी की ओर से लोकेन्द्र सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए।
डॉ. हरित कुमार को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ़ द मैच चुना गया ।
मैच का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर लाल चंद्र एवं एडवोकेट मोहम्मद शाहिद द्वारा खिलाड़ियों के परिचय के साथ किया गया।
बार के अध्यक्ष नितिन गर्ग एवं संयोजक जितिन अग्रवाल ने सेंट्रल जीएसटी, स्टेट जीएसटी, आयकर विभाग तथा बार के सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को फाइनल मैच में सपरिवार आमंत्रित किया।
इस दौरान राहुल अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, वंतिका गर्ग, संजीव बंसल, सुमित सिंघल, दीपक त्यागी, ललित त्यागी, शुभम सिंघल, राहुल कुमार, अंकुर गुप्ता, मानू त्यागी आदि की उपस्थिति रही।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































