हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोपाल रंजन ने गड़मुक्तेश्वर में आयोजित विधानसभा प्रबुध्द सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव को अनेक लाभकारी योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यान्वित किया है। किसान व जनता को गुमराह करने वाले विपक्षी दलों को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। सत प्रबुध्द सम्मेलन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से शिक्षाविद, चिकित्सक, पत्रकार, समाज सेवी, किसान, मेधावी छात्र आदि शामिल हुए। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ड़ा. कमल मलिक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि प्रदेश सरकार के बढ़ते हुए विकास कदमों से विपक्षी बौखलाया हुआ है। सम्मेलन को भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, प्रबुध्द प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी पंडित विश्व प्रकाश शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, पिंकी त्यागी, नीलम हरेंद्र सिंह, अशोक नागर, आदि उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























