
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रदेश व जिला अफसरों ने किया निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उतर प्रदेश तथा मेरठ व हापुड जनपद के शीर्ष अफसरों ने रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।गंगा एक्सप्रेस वे अब उद्घाटन को तैयार हो चुका है।
उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को मेरठ व हापुड जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्यों, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।सीईओ मनोज कुमार पहले मेरठ पहुंचे और हापुड आए।इस दौरान सीईओ के साथ मेरठ कमीश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी,मेरठ के जिलाधिकारी वीके सिंह और हापुड के डीएम अभिषेक पांडेय आदि अफसर मौजूद रहे।बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे 594 किलो मीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश सरकार की बडी महत्वकांक्षी योजना है जिसके उद्घाटन की तैयारी हेतु निरीक्षण का दौर जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































