सशस्त्र संघर्ष से भगदड़, चार गिरफ्तार










सशस्त्र संघर्ष से भगदड़, चार गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत मौहल्ला रफीकनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गई। संघर्ष के दौरान जमकर पथराव हुआ, लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग भी की गई। संघर्ष के कारण घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग घरों में दुबक गए। इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है औऱ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला शनिवार की देर रात का है।

पुलिस ने बताया कि मौहल्ला रफीक नगर में नाजिम व सलमान के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसे गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया, परंतु शनिवार की देर रात दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और हथियारों का प्रयोग किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने रफीक नगर के सोनी, नाजिम, अय्यूब व साबिर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने सोनी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!