हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):स्टांप लिपिक नेपाल सिंह को जिलाधिकारी हापुड़ ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी थी. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. एडीएम ने सभी एसडीएम को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है जो कि एक हफ्ते में रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे. अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी.
दरअसल स्टांप चोरी में फंसी लगभग 109 फाइलों की जांच शुरू हो गई है. साल 2021 से 22 की फाइलों की जांच तीनों तहसीलों के एसडीएम करेंगे. संभावना है कि जांच के बाद परत दर परत खुलती जाएगी और एक बड़े घोटाले से पर्दाफाश हो सकता है. स्टांप लिपिक ने 2021 मार्च से लेकर 22 तक 109 वादों में अभिलेखों को दबा कर रखा था जिसमें से 80 वादों की फाइल एडीएम कोर्ट तथा 29 फाइलें डीएम कोर्ट की थी. 109 फाइलों की जांच शुरू हो गई है और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























