गाली गलौज का विरोध करने पर पेट में घोंपा चाकू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे लोगों का विरोध करने पर एक व्यक्ति को आरोपियों ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या का प्रयास किया। फिलहाल पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा बाबूगढ़ की रहने वाली रेनू ने बताया कि दुल्हेंडी के पर्व पर बाबूगढ़ के संजू, शिवा और अर्जुन शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे जिसका पति जितेंद्र ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और उन्होंने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की हत्या करने के उद्देश्य से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

































