एस एस वी के छात्र-छात्राएं निकले शैक्षिक भ्रमण पर










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): एसएसवी कॉलेज हापुड़ के रसायन एवं फिजिक्स विभाग द्वारा एक संयुक्त शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन डीबीटी स्टार स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया गया I यह टूर नई दिल्ली स्थित इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलरेटर सेंटर (आईयूएसी) पर पहुंचा। शैक्षणिक भ्रमण में 25 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के दल ने वहां पर विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों के साथ संवाद एवं विज्ञान संबंधी जानकारी को साझा किया I शैक्षणिक भ्रमण में सर्वप्रथम आईयूएसी के वैज्ञानिक डॉक्टर के एस गोल्डा द्वारा दल का स्वागत किया गया I तत्पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर दास द्वारा आईयूएसी द्वारा की जा रही विभिन्न शोध संबंधी एवं एक्सीलरेटर के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी I व्याख्यान के उपरांत छात्रों ने आईयूएसी के अंदर स्थित विभिन्न सुविधाओं का देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर पेल्लेट्रोन एक्सीलरेटर की कार्यप्रणाली को समझा तथा इसके द्वारा बनने वाली विभिन्न बीम के बारे में विस्तार से जाना। तत्पश्चात आईयूएसी द्वारा विकसित किए जा रहे एम आर आई (MRI) उपकरण की जानकारी डॉक्टर सौमेन कर से प्राप्त की I उसके बाद छात्रों ने इंडियन नेशनल गामा अरे, हाइब्रिड री कोयल मास एनालाइजर, नेशनल अरे ऑफ न्यूट्रॉन डिटेकटर, गामा डिटेक्टर अरे जैसे विश्व स्तरीय उन्नत श्रेणी के उपकरणों की कार्यप्रणाली को वहां पर मौजूद वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया I शैक्षणिक भ्रमण के अंत में छात्रों ने बीम फैसिलिटी तथा ए एम एस फैसिलिटी का भी भ्रमण किया जहां पर डॉ प्रवीण कुमार और राजवीर शर्मा द्वारा छात्रों उपकरणों की कार्यप्रणाली समझा कर तथा प्रश्नों का जवाब दिया गया I महाविद्यालय के उस टूर के दौरान रसायन विभाग से डॉक्टर सुशील कुमार सिद्धू ,डॉ ऋतु सिंह , डीबीटी प्रभारी डॉ अनुज गर्ग तथा भोतिकी विभाग से डीपी सिंह उपस्थित थे I
प्राचार्य डॉ सतीश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के विज्ञान के प्रति विज्ञान के प्रति और अधिक अभिरुचि हेतु भविष्य में इस प्रकार और भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।यह सभी कार्यक्रम महाविद्यालय में NEP2020 के निर्धारित मापदंडों को भी पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे I छात्रों हेतु आईयूएसी कार्यक्रम में इंटर्नशिप के लिए भी उन्होंने डीबीटी स्कीम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!