हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ में विद्यालय का स्थापना दिवस एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन कराया गया। हवन में मुख्य यजमान विद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी बीना आर्य रहे। श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के प्रधान विजय कुमार गोयल ने कहा कि स्वर्गीय बाबू लक्ष्मी नारायण ने जिन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज व पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की स्थापना की थी, आज भी उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के मार्ग पर हम अग्रसर है। विद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि विद्यालय के संचालन में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति तत्काल की जाती रही तथा भविष्य में भी की जाती रहेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए हम प्रतिबंद्ध है। इस कार्यक्रम में सुरेशचंद संपादक, अमित कुमार, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























